ePaper

भाजपा ने धन बल के जरिए संसदीय चुनाव जीता: नीतीश

Updated at : 29 Nov 2014 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने धन बल के जरिए संसदीय चुनाव जीता: नीतीश

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने आज आरोप लगाया कि भाजपा लोकसभा चुनाव धन बल के जरिए जीती. नीतीश ने पुनपुन में जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित हुए कहा, ‘‘पानी की तरह पैसा बहाना कहना भी कम होगा जितना खर्चीला प्रचार करके भाजपा ने चुनाव […]

विज्ञापन
पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने आज आरोप लगाया कि भाजपा लोकसभा चुनाव धन बल के जरिए जीती.
नीतीश ने पुनपुन में जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित हुए कहा, ‘‘पानी की तरह पैसा बहाना कहना भी कम होगा जितना खर्चीला प्रचार करके भाजपा ने चुनाव जीता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने संप्रग सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर का पैसे की मदद से विज्ञापन अभियान के जरिये पूरा फायदा उठाया.’’
जदयू के वरिष्ठ नेता ने स्वीकार किया कि सरकार और पार्टी के बीच समन्वय की कमी का भी लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन की भूमिका रही.नीतीश ने 16 दिनों की ‘संपर्क यात्र’ का समापन पटना के पुनपुन में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करके किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन