पटना वीमेंस कॉलेज में 150 सदस्यों ने किया पौधारोपण

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन
पटना वीमेंस कॉलेज में 150 सदस्यों ने किया पौधारोपण

पटना वीमेंस कॉलेज के भूगोल विभाग के सहयोग से सृष्टि इन्वायरमेंट क्लब की ओर से पृथ्वी दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज के भूगोल विभाग के सहयोग से सृष्टि इन्वायरमेंट क्लब की ओर से पृथ्वी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर प्राचार्या डाॅ सिस्टर एम रश्मि एसी और उपप्राचार्या डाॅ सिस्टर एम तनिषा एसी ने पौधारोपण कर पृथ्वी बचाने को लेकर संकल्प दिलवाया. कार्यक्रम की शुरुआत मीनाक्षी मिश्रा के स्वागत भाषण से हुई. इसके बाद डाॅ अमृता चौधरी ने क्लब की शपथ दिलायी. उन्होंने क्लब के उद्देश्यों, लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी प्रकृति के योद्धा हैं, जो माता पृथ्वी की रक्षा के लिए यहां हैं. इसके बाद क्लब के सदस्यों की ओर से सृष्टि इन्वायरमेंट क्लब का मधुर गीत प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर डाॅ सिस्टर अन्ना एसी, तुलिका कुमारी और जाह्नवी भी उपस्थित रहीं. 150 से अधिक सदस्यों ने पौधारोपण के लिए पौधे लगाये. भूगोल विभाग की रिम्पी ऐश्वर्या और अमृता, मनोविज्ञान विभाग की साची ने स्वरचित कविताएं प्रस्तुत कीं, जो इस दिन के महत्व को और भी प्रभावशाली ढंग से व्यक्त कर रही थीं. इस पूरे कार्यक्रम का समन्वय मिस मीनाक्षी मिश्रा ने किया व शैलजा गौतम, पर्यावरण और अनुशासन सचिव, छात्र परिषद, 2025-26 द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Juhi Smita

लेखक के बारे में

By Juhi Smita

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन