चारपहिया वाहन से 15 लाख कैश जब्त

Updated at : 12 May 2024 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
चारपहिया वाहन से 15 लाख कैश जब्त

बख्तियारपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक चारपहिया वाहन से करीब 15 लाख कैश बरामद किया है.

विज्ञापन

बख्तियारपुर . बख्तियारपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक चारपहिया वाहन से करीब 15 लाख कैश बरामद किया है. लोकसभा के चुनाव को लेकर शनिवार की शाम बख्तियारपुर पुलिस सीमा के अंतिम छोर एनएच 31 पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने नवादा के संतोष कुमार नामक एक व्यक्ति के वाहन से करीब 15 लाख कैश बरामद किया. बरामद कैश में बारे में संतोष कुमार ने बताया कि वह बालू कारोबारी है. कारोबार के सिलसिले में पैसा जमा करने पटना जा रहे थे. पुलिस वाहन व बरामद कैश सहित कारोबारी को थाना लाकर पूछताछ की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन