बिहार में आज से तीन लाख शिक्षक हड़ताल पर

पटना : 30 साल पहले शिक्षकों को देय वेतनमान की मांग को लेकर नियोजित शिक्षक 17 फरवरी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं. वहीं, इसके कारण शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से वैकल्पिक तैयारियां की गयी हैं. 28 शिक्षक संगठनों की प्रतिनिधि होने का दावा कर […]
पटना : 30 साल पहले शिक्षकों को देय वेतनमान की मांग को लेकर नियोजित शिक्षक 17 फरवरी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं. वहीं, इसके कारण शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से वैकल्पिक तैयारियां की गयी हैं.
28 शिक्षक संगठनों की प्रतिनिधि होने का दावा कर रही शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति का कहना है कि सोमवार को प्रत्येक स्कूल में ताला जड़ दिया जायेगा. इस हड़ताल के कारण करीब तीन लाख शिक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंचेंगे. शिक्षक संगठनों का कहना है कि न केवल उन्हें तीन दशक पुराना वेतन और सुविधाएं दी जाएं, बल्कि उन्हें सरकारी कर्मियों का दर्जा भी दिया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




