फतुहा : बच्चे के साथ महिला ने लगायी गंगा नदी में छलांग, लापता

Updated:
विज्ञापन

फतुहा : नदी थाना क्षेत्र के कच्चीदरगाह से राघोपुर (वैशाली) को जोड़ने वाले पीपा पुल से शुक्रवार की दोपहर एक महिला ने अपने बच्चे के साथ आत्महत्या की नीयत से गंगा में छलांग लगा दी. नाविकों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वो गंगा की तेज धारा में बह गयी. समाचार लिखे जाने […]

विज्ञापन
फतुहा : नदी थाना क्षेत्र के कच्चीदरगाह से राघोपुर (वैशाली) को जोड़ने वाले पीपा पुल से शुक्रवार की दोपहर एक महिला ने अपने बच्चे के साथ आत्महत्या की नीयत से गंगा में छलांग लगा दी.
नाविकों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वो गंगा की तेज धारा में बह गयी. समाचार लिखे जाने तक खोज जारी थी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पीपा पुल से लाल साड़ी पहनी एक महिला ने एक बच्चे के साथ एक बजे के करीब पीपा पुल से गंगा में छलांग लगा दी. घटना के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला राघोपुर से टेंपो से बीच पीपा पुल पर उतर गयी और बच्चे के साथ पीपा पुल से नीचे गंगा नदी में छलांग लगा दी.
हालांकि महिला की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है. रुस्तमपुर (राघोपुर) ओपी प्रभारी एसआइ सूर्य शेखर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह खोजबीन की जायेगी. अभी तक किसी ने कोई गुमशुदगी का मामला दर्ज नहीं कराया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन