पटना : पूर्व मंत्री रामलखन महतो के निधन पर सीएम ने जताया शोक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : प्रदेश जदयू के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री रामलखन महतो का शुक्रवार की रात पटना में निधन हो गया. वे 1995 एवं 2005 में दलसिंहसराय विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे. उनके असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को शोक जताया है. साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी है. बिहार विधानसभा […]
विज्ञापन
पटना : प्रदेश जदयू के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री रामलखन महतो का शुक्रवार की रात पटना में निधन हो गया. वे 1995 एवं 2005 में दलसिंहसराय विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे. उनके असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को शोक जताया है.
साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी है. बिहार विधानसभा परिसर में पूर्व मंत्री रामलखन महतो का पार्थिव शरीर लाया गया था. मुख्यमंत्री ने वहां पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे. पूर्व विधायक अरुण मांझी, गोपाल कुमार अग्रवाल, सीता सिन्हा आदि ने भी श्रद्धांजलि दी.
लोगों के लिए रहे हमेशा मददगार : विजय चौधरी
पूर्व मंत्री रामलखन महतो के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि उनके निधन की सूचना से वे मर्माहत हैं. स्पीकर ने कहा कि रामलखन महतो समाज के अंतिम पायदान पर रहे लोगों के लिए हमेशा मददगार रहे.
जदयू प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने बतायी पार्टी की क्षति : इससे पहले पूर्व मंत्री रामलखन महतो का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह 10 बजे जदयू के प्रदेश कार्यालय लाया गया. वहां पार्टी का झंडा चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. जदयू प्रदेश के अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की. श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में विरेंद्र सिंह कुशवाहा व नंदकिशोर कुशवाहा, महादलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रूबेल रविदास आदि रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन