फुलवारीशरीफ : पैथोलॉजी के छात्र ने की आत्महत्या

Updated at : 01 Feb 2020 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : पैथोलॉजी के छात्र ने की आत्महत्या

फुलवारीशरीफ : शुक्रवार को फुलवारीशरीफ के काजी नगर में किराये के मकान में रहने वाले इमारत सरिया के डीएमएलटी के छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतक दानिश अनवर कटिहार का रहने वाला था. यहां रहकर इमारत शरिया से पैथोलॉजी की पढ़ाई कर रहा था. घटना की सुचना पाकर कटिहार से परिजन पहुंचे […]

विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : शुक्रवार को फुलवारीशरीफ के काजी नगर में किराये के मकान में रहने वाले इमारत सरिया के डीएमएलटी के छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतक दानिश अनवर कटिहार का रहने वाला था. यहां रहकर इमारत शरिया से पैथोलॉजी की पढ़ाई कर रहा था. घटना की सुचना पाकर कटिहार से परिजन पहुंचे और थाने में ही विलाप करने लगे.
पुलिस ने बताया है की सुबह साढ़े पांच बजे सूचना मिलने पर पुलिस किराये के मकान में पहुंची थी, जहां कमरे के अंदर से ताला बंद था. पुलिस उसे तोड़कर अंदर दाखिल हुई और शव को कब्जे में किया. परिजनों ने बताया है कि दानिश अनवर और उसकी प्रेमिका कोटा में एक साथ पढ़ाई करते थे. इसी दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आये. दो से तीन-दिन पहले इन दोनों के बीच कुछ अनबन हुआ. इससे नाराज होकर दानिश ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली.
फुलवारीशरीफ : प्रखंड कार्यालय स्थित तालाब में कूद एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया. हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से महिला की जान बच गयी. थानेदार रफीकुर्रहमान ने बताया कि फुलवारीशरीफ कर्बला निवासी पेशे से पेंटर मो शब्बीर की पत्नी फातिमा ने तालाब में कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया था. महिला आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बता रही है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन