फुलवारीशरीफ और पटना सिटी में प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : एनपीआर, एनआरसी व सीएए के विरोध में बामसेफ, सीपीआइ, हम, जाप सहित कई दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फुलवारीशरीफ के शहीद भगत सिंह चौक, टमटम पड़ाव, इमारत शरिया, हारुन नगर सहित आसपास के प्रमुख इलाकों में सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में बिहार, झारखंड, ओड़िशा के मुसलमानों की सबसे बड़ी एदारा […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : एनपीआर, एनआरसी व सीएए के विरोध में बामसेफ, सीपीआइ, हम, जाप सहित कई दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फुलवारीशरीफ के शहीद भगत सिंह चौक, टमटम पड़ाव, इमारत शरिया, हारुन नगर सहित आसपास के प्रमुख इलाकों में सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में बिहार, झारखंड, ओड़िशा के मुसलमानों की सबसे बड़ी एदारा इमारत शरिया भी शामिल हो गयी.
हारुन नगर के सामने महिलाएं नेशनल हाइवे ं98 पर उतरीं और सरकार विरोधी नारेबाजी की. महिलाओं ने कई इबारते लिखी तख्तियां ली हुई थीं. जिसमें लिखा था हमारे अब्बा के वालिद के पास जमीन घर बार का कागजात था, दादा, अब्बा एक बकरा पाले हुए थे और बकरा दस्तावेज ंखा गया फिर दादा अब्बा उस बकरे को खा गये अब कागजात कहा से लाएं. फुलवारी में भारत बंद में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. शहीद भगत सिंह चौक पर करीब ढाई घंटे तक प्रदर्शन से आवागमन बाधित रहा.
सभी प्रदर्शनकारियों को फुलवारी पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले गयी जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया. गिरफ्तारी देने वालों में माले के प्रखंड सचिव गुरुदेव दास, शरीफा मांझी, मुमताज अंसारी, छोटे मांझी, राजकुमार राय जिला कमेटी सदस्य साधु शरण, देवीलाल, रंजन दास आदि प्रमुख रहे. शहर में करीब तीन घंटे तक भारत बंद के समर्थन में विभिन्न दलों कार्यकर्ताओं की भीड़ भाजपा सरकार के गलत नीतियों और फैसलों के नारेबाजी करके विरोध प्रदर्शन किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन