पटना : एडमिट कार्ड के फोटो में गड़बड़ी हो, तो पहचानपत्र भी लेकर जाएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2020 6:52 AM
विज्ञापन
बिहार बोर्ड ने जारी किये दिशा-निर्देश पटना : मंगलवार को होने वाली बिहार बोर्ड की माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) को लेकर कई तरह के निर्देश जारी किये गये हैं. सभी केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था की गयी है. परीक्षा भवन में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, गणितीय टेबुल, भौतिकी चार्ट, ब्लूटूथ, इयर फोन, पेजर, बैग, पर्स […]
विज्ञापन
बिहार बोर्ड ने जारी किये दिशा-निर्देश
पटना : मंगलवार को होने वाली बिहार बोर्ड की माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) को लेकर कई तरह के निर्देश जारी किये गये हैं. सभी केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था की गयी है. परीक्षा भवन में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, गणितीय टेबुल, भौतिकी चार्ट, ब्लूटूथ, इयर फोन, पेजर, बैग, पर्स इत्यादि लाना वर्जित है. छात्र जूता-मोजा नहीं, बल्कि चप्पल पहन कर जायेंगे. परीक्षा शुरू होने के एक घंटा बाद ही शौचालय जाने की अनुमति मिलेगी. वहीं, एडमिट कार्ड के फोटो में गड़बड़ी है, तो सुधार के लिए पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी है. पहचान पत्र होेने पर उन्हें परीक्षा से नहीं रोका जायेगा. पहचान पत्र में आधार कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, फोटोयुक्त बैंक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस ले जा सकते हैं. इनसे फोटो मिलान होगा.
9:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश : 9:30 बजे तक ही केंद्र के अंदर प्रवेश मिलेगा. प्रथम पाली में 10 बजे सुबह से 12:30 बजे दोपहर तक होने वाली पेपर-1 की परीक्षा में हिंदी, उर्दू, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान को शामिल किया गया है. वहीं, द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक होने वाली पेपर-2 की परीक्षा में अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, कंप्यूटर साइंस एवं मैथिली विषय शामिल हैं.मंगलवार को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर होने वाली एसटीइटी परीक्षा पर शिक्षा विभाग के नोडल अफसर नजर रखेंगे.
10 सेटों में रहेंगे सभी विषयों के प्रश्नपत्र
सभी विषयों के प्रश्नपत्रों के 10 सेट होंगे. इसलिए परीक्षार्थियों के उपस्थिति पत्रक एवं रौलशीट एवं प्रवेशपत्र पर अंकित विषय एवं विषय कोड के आधार पर ही परीक्षार्थी को प्रश्नपत्र बुकलेट उपलब्ध करायेंगे. परीक्षार्थी ओएमआर को नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन से भरेंगे. परीक्षा के दौरान आपस में बातचीत करेंगे, तो भी निष्कासित कर दिये जायेंगे. एक कमरे में दो वीक्षक रहेंगे. अपने विद्यालय के शिक्षक द्वारा वीक्षण कार्य नहीं कराया जायेगा. हर बेंच पर दो परीक्षार्थी बैठेंगे.
नहीं होगी निगेटिव मार्किंग : सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे. हर प्रश्न के चार संभावित उत्तर होंगे. सही उत्तर का चुनाव कर ओएमआर पर उसी प्रश्न के सामने दिये गये विकल्पों में सही गोले को नीले या काले पेन से रंगना है. पेंसिल का प्रयोग नहीं करना है. परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है. पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में 100 अंक विषय वस्तु से होंगे तथा 50 अंक शिक्षण कला एवं अन्य दक्षताओं पर होंगे. कुल 150 अंकों के प्रश्न दोनों पेपरों में पूछे जायेंगे. केवल कंप्यूटर साइंस सब्जेक्ट में शिक्षण कला के स्थान पर सामान्य ज्ञान एवं अन्य दक्षता के प्रश्न रहेंगे.
ओएमआर पर व्हाइटनर का प्रयोग नहीं करें : ओएमआर उत्तर पत्रक के पिछले भाग पर हिंदी एवं अंग्रेजी में दिये गये वाक्यों को सामने के बॉक्स में परीक्षार्थी को स्वहस्तलिपि में लिखना अनिवार्य है. परीक्षार्थी ओएमआर पर व्हाइटनर, द्रव, इरेजर, रबर, ब्लेड, नाखून का प्रयोग नहीं कर सकते हैं. अन्यथा परीक्षाफल रद्द कर दिया जायेगा. दिव्यांग अभ्यर्थी को प्रति घंटा 10 मिनट अधिक समय दिया जायेगा. जो सक्षम नहीं हों, उनके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा नियमानुसार श्रुतिलेखक उपलब्ध कराया जायेगा.
सेंटर के आसपास दुकानें रहेंगी बंद
एसटीइटी को लेकर पटना के 29 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. इस दौरान केंद्रों पर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी. शहरी क्षेत्र में 100 मीटर और ग्रामीण इलाके में 200 मीटर की परिधि में प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी. जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि पहली व द्वितीय पाली के प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले प्रतिनियुक्त गश्ती दंडाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जायेगा. परीक्षा केंद्र के आसपास फोटो स्टेट केंद्र व दुकान को परीक्षा के दौरान बंद रखने का निर्देश दिया गया है. इस बार परीक्षार्थियों को पानी आदि पिलाने का कार्य के लिए कॉलेज, स्कूल के शिक्षकेतर कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है. विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए तीन सिटी एसपी को भी जिम्मेदारी दी गयी है. सिटी एसपी पूर्वी, मध्य व पश्चिमी के साथ अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था की ड्यूटी लगायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










