ePaper

जार्ज फर्नाडीस और गणितज्ञ वशिष्ठ समेत बिहार की आठ हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार

Updated at : 25 Jan 2020 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
जार्ज फर्नाडीस और गणितज्ञ वशिष्ठ समेत बिहार की आठ हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार

पटना : गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी. कला, समाज सेवा, विज्ञान व इंजीनियरिंग, मेडिसिन आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बिहार की सात हस्तियों को पद्मश्रीएवं एक को पद्म विभूषण अवार्ड दिया गया है. पद्म पुरस्कारों में से दो ऐसे हैं, जिन्हें मरणोपरान्त यह सम्मान […]

विज्ञापन

पटना : गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी. कला, समाज सेवा, विज्ञान व इंजीनियरिंग, मेडिसिन आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बिहार की सात हस्तियों को पद्मश्रीएवं एक को पद्म विभूषण अवार्ड दिया गया है. पद्म पुरस्कारों में से दो ऐसे हैं, जिन्हें मरणोपरान्त यह सम्मान दिया जा रहा है.

इसमें पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नाडीस को बिहार कोटे से पद्म विभूषण अवार्ड के लिए नामित किया गया है. जबकि, गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को विज्ञान और इंजीनियरिंग विषय के लिए पद्मश्री दिया गया है. इनके साथ ही आइआइटी के शिक्षक प्रो सुजय कुमार गुहा को विज्ञान प्राैद्योगिकी, विमल कुमार जैन व प्रो रामजी सिंह को सामाजिक कार्य, शांति जैन व श्याम सुंदर शर्मा को कला, डॉ शांति राय को मेडिसिन के क्षेत्र में पद्मश्री के लिए चयन किया गया है.

पद्मश्री के लिए देश के कुल 118 लोग चयन किये गये. जबकि, पद्म विभूषण अवार्ड के लिए बिहार के किसी व्यक्ति का नाम नहीं है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों को बधाई दी और कहा कि इनमें असाधारण लोग शामिल हैं. उन्होंने ट्वीट किया, “पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी को बधाई.” प्रधानमंत्री ने कहा कि पुरस्कृत लोगों में समाज राष्ट्र और मानवता के प्रति असाधारण योगदान देने वाले व्यक्ति शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन