हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में परोसा गया खराब खाना, यात्रियों की शिकायत पर जब नहीं की गयी कार्रवाई तो...

Updated at : 12 Jan 2020 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में परोसा गया खराब खाना, यात्रियों की शिकायत पर जब नहीं की गयी कार्रवाई तो...

पटना : दिल्ली से पटना होते हुए हावड़ा जाने वाली ट्रेन संख्या 12306 राजधानी एक्सप्रेस के बी-चार कोच में खराब खाना परोसा गया. खराब खाना मिलने पर यात्रियों ने पेंट्रीकार मैनेजर से शिकायत की. लेकिन, यात्रियों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गयी. इसके बाद बी-4 कोच के यात्री अभिषेक ने रेलवे बोर्ड से शिकायत […]

विज्ञापन

पटना : दिल्ली से पटना होते हुए हावड़ा जाने वाली ट्रेन संख्या 12306 राजधानी एक्सप्रेस के बी-चार कोच में खराब खाना परोसा गया. खराब खाना मिलने पर यात्रियों ने पेंट्रीकार मैनेजर से शिकायत की. लेकिन, यात्रियों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गयी. इसके बाद बी-4 कोच के यात्री अभिषेक ने रेलवे बोर्ड से शिकायत की, तो दानापुर रेलमंडल के डीआरएम को जांच का निर्देश दिया है.

शुक्रवार की शाम दिल्ली से खुली हावड़ा-राजधानी एक्सप्रेस के बी-4 कोच में रात्रि का खाना घटिया परोसा गया. चावल खराब था और क्वालिटी के अनुरूप दाल व सब्जी भी नहीं थी. इसको लेकर दिल्ली से जसीडीह जंक्शन जाने वाले यात्री अभिषेक ने विरोध शुरू किया, तो अन्य यात्री भी साथ में आ गये. यात्रियों का कहना था कि राजधानी एक्सप्रेस प्रीमियम ट्रेन है, जिसमें यात्रियों को सामान्य ट्रेन से अधिक किराया चुकाना पड़ता है. इसके बावजूद क्वालिटी खाना नहीं दिया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन