सभी जेलों में लगेंगे अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे, बढ़ेगी सुरक्षा
Updated at : 09 Jan 2020 4:03 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : हाजीपुर मंडल कारा में हुई गोलीबारी की घटना के बाद राज्य के सभी 57 जेलों की सुरक्षा ऑडिट कर ली गयी है. जहां जो भी कमी पायी गयी है, उसे तुरंत दुरुस्त करने के लिए कहा गया है. सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि सभी जेलों में अतिरिक्त […]
विज्ञापन
पटना : हाजीपुर मंडल कारा में हुई गोलीबारी की घटना के बाद राज्य के सभी 57 जेलों की सुरक्षा ऑडिट कर ली गयी है. जहां जो भी कमी पायी गयी है, उसे तुरंत दुरुस्त करने के लिए कहा गया है. सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि सभी जेलों में अतिरिक्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे.
जेल के अंदर और बाहर दोनों स्थानों पर अधिक संख्या में कैमरे लगाये जायेंगे. ये सभी कैमरे नाइट विजन वाले उच्च क्वालिटी के होंगे. इसके अलावा मुख्य गेटों पर मुलाकातियों की सुरक्षा जांच सघनता से करने को कहा गया है. कैदियों से मिलने आने वाले सभी लोगों की इलेक्ट्रॉनिक पर्ची बनायी जाती है. इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाये.
लोगों से समुचित पहचानपत्र लेने के बाद ही किसी की पर्ची बनेगी. बाहर से किसी तरह का कोई सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. कई मौजूदा जेलों की चहारदीवारी के अंदर बैरक बनाये जा रहे हैं. जमुई, औरंगाबाद और भभुआ में आगामी छह महीने यानी जून तक काम पूरा हो जायेगा.
इसके अलावा गया, बेतिया, सीतामढ़ी और छपरा में जेल के पुराने या खराब हिस्से की रिपेयरिंग और पुनर्निर्माण होगा. सभी जेलों में भवनों की सुरक्षा को लेकर हर स्तर पर चौकसी बरतने को खासतौर से कहा गया है. इस मामले में जेल आइजी मिथिलेश मिश्र का कहना है कि राज्य में मौजूद दूसरे सभी जेलों की सुरक्षा ऑडिट कर ली गयी है. जल्द ही इनमें सुरक्षा व्यवस्था को ज्यादा बढ़ा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




