पटना : 19 स्कूलों की मान्यता की राह खुली

Updated at : 18 Dec 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 19 स्कूलों की मान्यता की राह खुली

संबंधित बोर्ड शिक्षा विभाग को सौंपेंगे रिपोर्ट पटना : राज्य के 19 सीबीएसइ और आइसीएसइ निजी विद्यालयों की मान्यता के लिए शिक्षा विभाग ने सशर्त अनापत्ति जारी की है. अनापत्ति शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा के निदेशक और विशेष निदेशक ने सर्व सम्मति से दी है. अनापत्ति प्रमाण पत्र में कहा गया […]

विज्ञापन
संबंधित बोर्ड शिक्षा विभाग को सौंपेंगे रिपोर्ट
पटना : राज्य के 19 सीबीएसइ और आइसीएसइ निजी विद्यालयों की मान्यता के लिए शिक्षा विभाग ने सशर्त अनापत्ति जारी की है. अनापत्ति शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा के निदेशक और विशेष निदेशक ने सर्व सम्मति से दी है.
अनापत्ति प्रमाण पत्र में कहा गया है कि संबंधित बोर्ड शपथ पत्र के माध्यम से इन स्कूलों के भौतिक निरीक्षण और दूसरी औपचारिकताअों की रिपोर्ट शिक्षा विभाग के समक्ष प्रस्तुत करेंगे. जिन स्कूलों को अनापत्ति प्रमाण पत्र दिये गये हैं, उनमें शिशु भारती स्कूल फारबिसगंज अररिया, डीएवी पब्लिक स्कूल अनीशाबाद पटना, हिमालया अकादमी भागलपुर, सेंट पॉल स्कूल बेगूसराय, क्रियेटिव माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल लखीसराय, दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल मधेपुरा, एसएस इंटरनेशनल स्कूल भोजपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल शेखपुरा, लक्ष्मीनारायण विद्या संस्थान भागलपुर, संत मेरी स्कूल औरंगाबाद, जीआइपी पब्लिक स्कूल घनश्याम नगर नवादा, डीपी पब्लिक स्कूल अमलोरी, सीवान, माउंट लिटेरा जी स्कूल मोतिहारी, राधे श्याम पब्लिक स्कूल सुपौल, जीएल अकादमी राजपुर रोहतास, मॉडल सेंट माइकल हाईस्कूल रूपसपुर पटना, डीएवी पब्लिक स्कूल मनेर पटना, बिंदल पब्लिक स्कूल सीतामढ़ी और सेंट जेवियर हाइस्कूल सुपौल शामिल हैं.
इसके अलावा समिति ने ग्रामीण, अर्ध शहरी क्षेत्र के लिए निर्धारित भूमि दो एकड़ से कम या उससे अधिक जमीन वाले स्कूलों को भी अनापत्ति प्रमाणपत्र दिये. ऐसे स्कूलों की संख्या पांच रही. इन्हें सीबीएससी एफिलियेशन बायलॉज के तहत प्रमाणपत्र दिया गया. एक एकड़ से कम जमीन रखने वाले दो स्कूलों डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल नालंदा और ट्रिनिटी कान्वेंट स्कूल दानापुर को अनापत्ति दी गयी.
इन 10 स्कूलों के प्रस्तावों को स्थगित रखने का निर्णय
कागजात में अपूर्णता, अस्पष्टता और तकनीकी विसंगति की वजह से इन विद्यालयों के संदर्भ में कोई निर्णय नहीं लिया. इन पर अगली बैठक में विचार किया जायेगा.
ये विद्यालय हैं- आइडियल पब्लिक स्कूल दीघा पटना, ग्यानस्थली हाइ स्कूल बाढ़, चमनशाह सरस्वती विद्या मंदिर बांका, मीना विद्या निकेतन मनेर पटना, जीएम सेंट्रल पब्लिक स्कूल बेगूसराय, कान्हर कपिलदेव सरस्वती विद्या मंदिर मधुबनी, वर्मा इंग्लिश स्कूल भभुआ, रामेश्वर सिंह इंटरनेशनल स्कूल गया, सेंट जेवियर हाइस्कूल औरंगाबाद, इएफए पब्लिक स्कूल कैमूर, कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल अनीशाबाद, सेंट अल्बा स्कूल, सगुना मोड़ पटना, यूएसइ किड्स घुज्जी गया, दिव्यांशु एंग्लो वैदिक स्कूल मधुबनी, श्रीराम इंटरनेशनल स्कूल वैशाली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन