पटना : प्रारूप मतदाता सूची में 22 हजार नाम हटे
Updated at : 17 Dec 2019 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बिहार की मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन सोमवार को कर दिया गया. प्रारूप मतदाता सूची में से राज्य के 22 हजार 126 मतदाताओं के नाम हटा दिये गये हैं. 2019 के जनवरी में प्रकाशित मतदाताओं की संख्या की तुलना में मतदाताओं की संख्या कम हो गयी […]
विज्ञापन
पटना : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बिहार की मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन सोमवार को कर दिया गया. प्रारूप मतदाता सूची में से राज्य के 22 हजार 126 मतदाताओं के नाम हटा दिये गये हैं. 2019 के जनवरी में प्रकाशित मतदाताओं की संख्या की तुलना में मतदाताओं की संख्या कम हो गयी है. मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए सोमवार से आवेदन का काम शुरू हो गया है.
मतदाता 15 जनवरी, 2020 तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,बिहार कार्यालय द्वारा प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल नौ लाख 31 हजार 654 मतदाताओं का नाम नियमित अपडेशन के दौरान जोड़ा गया है. इस दौरान राज्य के कुल नौ लाख 53 हजार 780 मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




