दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में अगलगी : सीएम नीतीश ने जताया शोक, दो-दो लाख मुआवजे देने की घोषणा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2019 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में अगलगी की घटना में मारे गये लोगों के प्रति शोक प्रकट किया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री ने बिहार के मृतकों के परिजनों […]
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में अगलगी की घटना में मारे गये लोगों के प्रति शोक प्रकट किया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.
मुख्यमंत्री ने बिहार के मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घाेषणा की. इसमें एक-एक लाख रुपये श्रम विभाग की ओर से और एक-एक लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिये जायेंगे. सीएम ने घटना में घायल बिहार के लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. सीएम ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, संयुक्त श्रम आयुक्त के साथ ही अन्य वरीय अधिकारियों को स्थिति का जायजा लेने और उन्हें हर संभव सहायता मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है.
परिजनों को कुल 19 लाख की मदद : दिल्ली के सीएम ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख के मुआवजे का एलान किया है. प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये दिये जायेंगे. भाजपा ने भी मृतकों के लिए 5-5 लाख की मदद राशि का एलान किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










