पीयू छात्र संघ : चुनाव में आचार संहिता की जमकर उड़ायी जा रहीं धज्जियां
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Dec 2019 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पीयू चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है पर कैंपस में नियम कानून की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. नियम तोड़ने वाले छात्र संगठनों पर कोई कार्रवाई तक नहीं हुई है. पीयू की हर दीवार पोस्टर से पटी पड़ी है. छात्र कारों के काफिले के साथ कैंपस में प्रचार कर रहे हैं. […]
विज्ञापन
पटना : पीयू चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है पर कैंपस में नियम कानून की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. नियम तोड़ने वाले छात्र संगठनों पर कोई कार्रवाई तक नहीं हुई है. पीयू की हर दीवार पोस्टर से पटी पड़ी है. छात्र कारों के काफिले के साथ कैंपस में प्रचार कर रहे हैं. प्रचार के अंतिम दिन सभी संगठन प्रत्याशियों के साथ जुलूस निकालते हुए कैंपस में झंडा-बैनर लेकर घूम रहे थे.
चुनाव पदाधिकारियों के कई बार कहने पर भी वह आचार संहिता के बारे में समझ नहीं रहे थे. प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों के समर्थकों ने जुलूस भी निकाला और जमकर उत्पात भी मचाया. कैंपस में कई बार अफरातफरी का माहौल भी दिखा. डिबेट में भी कई प्रत्याशी कारों के काफिले के साथ पटना कॉलेज ग्राउंड में पहुंचे.
देखें पेज 5 और लाइफ@पटना भी
मैदान में फेंका था सुतली बम
पटना विश्वविद्यालय के पटना कॉलेज मैदान में प्रेसिडेंसियल डिबेट चल रहा था, वहीं पास में ही एक सुतली बम फेंका था. जब पुलिस को इसकी सूचना दी गयी तो उन्होंने इसे पटाखा बताया. छात्रों ने बताया कि जब भी लड़ायी होती है यहां दो गुटों के बीच बमबारी भी होती है. संभव है उसी में कोई बम फेंका गया हो वह नहीं फटा. इस तरह के सुतली बम को छात्र खुद ही तैयार कर लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




