जेपी सेतु पर भारी वाहनों के आवागमन से लग रहा जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दानापुर/पटना सिटी : जेपी सेतु पर भारी वाहनों का आवागमन चालू हो जाने से दानापुर गांधी मैदान मुख्य मार्ग पर प्रत्येक दिन सड़क पर जाम लग रहा है. इससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रत्येक दिन रात नौ बजे से सुबह आठ बजे तक इस मार्ग […]
विज्ञापन
दानापुर/पटना सिटी : जेपी सेतु पर भारी वाहनों का आवागमन चालू हो जाने से दानापुर गांधी मैदान मुख्य मार्ग पर प्रत्येक दिन सड़क पर जाम लग रहा है. इससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रत्येक दिन रात नौ बजे से सुबह आठ बजे तक इस मार्ग पर भारी वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है.
जिससे सुबह में मॉर्निंगवॉक करने वाले लोगों के साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. दानापुर कैंट रोड के आरके पुरम, सगुना मोड़, बस पड़ाव, दाउदपुर, शाहपुर, गोलापर, तकियापर, रामजीचक में भारी वाहनों का जाम लगता है. इससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है. बावजूद जाम हटाने के लिए यातायात व स्थानीय पुलिस कही नजर नहीं आती है.
शाम को बढ़ता है वाहनों का दबाव, रात को सरकते हैं वाहन
महात्मा गांधी सेतु की जाम के विकल्प बने गायघाट पीपा पुल सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक चालू रहने की स्थिति में छोटे वाहनों का दबाव सेतु पर से घट गया है, लेकिन शाम के बाद जैसे ही पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन थमता है, वैसे ही सेतु पर छोटे, बड़े व मालवाहक वाहनों का दबाव बढ़ने लगता है. जिससे रात को जाम की स्थिति बन जाती है.
ऐसे में वाहन सरकते हुए निकलते है. दरअसल वैवाहिक मौसम व सोनपुर मेले की वजह से सेतु पर वाहनों का दबाव पहले से कायम है. विकल्प के तौर पर पीपा पुल का निर्माण कराया गया. जो चालू तो हो गया है, लेकिन अब तक लाइटिंग की व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में शाम के बाद पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन रोक दिया जाता है. जिससे सेतु पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है. इससे जाम की स्थिति रात को बन जाती है.
सेतु पर तैनात यातायात पुलिस ने बताया कि शाम के समय हाजीपुर से पटना व पटना हाजीपुर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव रहता है. जाम में यात्री वाहन नहीं फंसे, इसके लिए पुलिस की ओर से मालवाहक वाहनों को कतार में खड़ा कर यात्री वाहनों को आगे निकाला जाता है.
पुलिसकर्मियों का मानना है कि वाहनों का दबाव आम दिनों की अपेक्षा एनएच व सेतु पर बढ़ा है. दरअसल महात्मा गांधी सेतु को संजीवनी देने व सुपर स्ट्रक्चर को बदलने का कार्य हाजीपुर की तरफ से पश्चिमी लेन पर चल रहा है. इस परिस्थिति में सेतु पर महज एक लेन पूर्वी लेन पर ही वाहनों का परिचालन होता है. ऐसे में जाम की समस्या रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










