कोइलवर पुल के वनवे होने से बढ़ा एलपीजी सिलिंडर बैक लॉग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : कोइलवर पुल के वनवे होने के कारण पिछले दो दिनों से बिहटा के पास लगभग 80 से अधिक एलपीजी सिलिंडर वाली ट्रक खड़ी हैं. पटना से जो ट्रक आरा स्थित गिद्धा प्लांट जा रही है, उसके बिहटा,अरवल, सहार से आरा होते हुए इंडियन आॅयल के गिद्धा प्लांट तक जाने का प्रावधान किया गया […]
विज्ञापन
पटना : कोइलवर पुल के वनवे होने के कारण पिछले दो दिनों से बिहटा के पास लगभग 80 से अधिक एलपीजी सिलिंडर वाली ट्रक खड़ी हैं. पटना से जो ट्रक आरा स्थित गिद्धा प्लांट जा रही है, उसके बिहटा,अरवल, सहार से आरा होते हुए इंडियन आॅयल के गिद्धा प्लांट तक जाने का प्रावधान किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार इसकी वजह से ट्रक को लगभग 100 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी.
साथ ही सहार में बालू कारोबार के कारण हमेशा जाम की स्थिति रहती है. इसके कारण सिलिंडर पहुंचने में दो दिन का समय लगेगा. इसके कारण बैक लॉग बढ़ गया है. मिली जानकारी के अनुसार पटना जिले में अभी पांच से छह दिनों बैक लॉग चल रहा है. कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो साेन नदी के पूर्व वाले शहरों में समस्या हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










