चंदापुरी की विचारधारा से ही आयेगी समरसता: श्रवण
Updated at : 21 Nov 2019 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने त्यागमूर्ति आरएल चंदापुरी की 96वें जयंती समारोह में कहा कि उनके विचारधारा को अपनाने से समाज में समरसता आयेगी. उन्होंने वर्ग व वर्ण विभेद मिटाकर सभी लोगों के लिए काम किया. उनकी याद में पौधारोपण का काम होना चाहिए. अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ द्वारा आयोजित समारोह […]
विज्ञापन
पटना : ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने त्यागमूर्ति आरएल चंदापुरी की 96वें जयंती समारोह में कहा कि उनके विचारधारा को अपनाने से समाज में समरसता आयेगी. उन्होंने वर्ग व वर्ण विभेद मिटाकर सभी लोगों के लिए काम किया. उनकी याद में पौधारोपण का काम होना चाहिए. अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ द्वारा आयोजित समारोह में कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि दलितों, पिछड़ों व शोषितों के प्रति जीवन भर न्योछावर रहे.
सीएम का आया संदेश
समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश आया. संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह चंदापुरी ने संदेश पढ़ा. संदेश में कहा गया कि यह हर्ष का विषय है कि युग प्रवर्तक त्यागमूर्ति आरएल चंदापुरी जी की 96वें जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है. समारोह में आमंत्रित करने के लिए अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ परिवार को धन्यवाद . समारोह की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




