पटना :ऐशोआराम के लिए नेतागिरी में आये हैं तेजस्वी: संजय सिंह
Updated at : 20 Nov 2019 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने मंगलवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे नेतागिरी में अपने ऐशोआराम के लिए आये हैं, जबकि लोग सार्वजनिक जीवन में सेवा के लिए आते हैं. तेजस्वी योग्यता रखें या ना रखें, लेकिन अपने को गंभीर जरूर दिखाते हैं. उनको राष्ट्रीय नेता […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने मंगलवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे नेतागिरी में अपने ऐशोआराम के लिए आये हैं, जबकि लोग सार्वजनिक जीवन में सेवा के लिए आते हैं. तेजस्वी योग्यता रखें या ना रखें, लेकिन अपने को गंभीर जरूर दिखाते हैं.
उनको राष्ट्रीय नेता बनने की खूब ख्वाहिश है. इसलिए बिहार विधानसभा का सदस्य होकर भी उन्हें दिल्ली में खूब दिलचस्पी रहती है. संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव नकल करने की खूब कोशिश करते हैं. उन्होंने देखा कि जेएनयू की राजनीति से कन्हैया कुमार ने खूब नाम कमाया तो अब वे भी जेएनयू की राजनीति पर बयान देने लगे. उन्हें जेएनयू की राजनीति छोड़कर अपनी और पार्टी की फिक्र करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




