पटना : विवि शिक्षकों की रोज पांच घंटे की हो ड्यूटी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2019 9:12 AM
विज्ञापन
राजभवन में आयोजित बैठक में राज्यपाल ने दिये निर्देश पटना : राज्यपाल–सह–कुलाधिपति फागू चाैहान ने सभी कुलपतियों को अपने विवि में शिक्षकों को रोजाना पांच घंटे डयूटी करने संबंधी निर्देश जारी करने काे कहा है. बुधवार को राजभवन में आयोजित बैठक में राज्यपाल ने कुलपतियों को यूजीसी के नियमों का हवाला देते हुए निर्देश दिया […]
विज्ञापन
राजभवन में आयोजित बैठक में राज्यपाल ने दिये निर्देश
पटना : राज्यपाल–सह–कुलाधिपति फागू चाैहान ने सभी कुलपतियों को अपने विवि में शिक्षकों को रोजाना पांच घंटे डयूटी करने संबंधी निर्देश जारी करने काे कहा है. बुधवार को राजभवन में आयोजित बैठक में राज्यपाल ने कुलपतियों को यूजीसी के नियमों का हवाला देते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक शिक्षक को रोजाना पांच घंटे और सप्ताह में 40 घंटे अनिवार्य तौर पर ड्यूटी करनी होगी.
उन्होंने अगले साल जून तक सभी लंबित परीक्षाएं पूरी कर लेने को कहा. विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव जल्दी से जल्दी कराने के निर्देश भी दिये.
बायोमीटरिक हाजिरी का प्रयोग प्रभावी तौर पर करने की सख्त हिदायत
राज्यपाल ने विवि में बायोमीटरिक हाजिरी का प्रयोग प्रभावी तौर पर करने की सख्त हिदायत दी. बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन और राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे.
बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल फागू चौहान ने विश्वविद्यालयों में शोध की गतिविधियों को बढ़ाने के भी निर्देश दिये. उन्होंने विश्वविद्यालय की गतिविधियों में डिजिटलीकरण की प्रक्रिया पर जोर दिया.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन–दर्शन पर वाद–विवाद एवं क्विज प्रतियोगिता अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित कराने को भी कहा. सभी विवि और कालेजों को अपना प्रोस्पेक्टस वेबसाइट पर डालने और व्यावसायिक पाठ्यक्रम व नामांकन मानदंडों में एकरूपता लाने को कहा. उन्होंने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी का लाभ लेने की सलाह दी.
बैठक में अपर मुख्य सचिव आर के महाजन ने कहा कि कॉलेजों को मान्यता प्रदान करने की अनुशंसा पूर्ण रूप से प्रावधानों के अनुरूप ही की जानी चाहिए. आवंटित राशियों के उपयोगिता प्रमाण–पत्र भी समय पर भेजने के लिए कहा गया. उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालय रोस्टर क्लीयरेंस कराते हुए अपने यहां की शिक्षकों की रिक्तियों को अविलंब शिक्षा विभाग को सूचित कर दें, ताकि विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति–प्रक्रिया बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से प्रारंभ करायी जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










