हरियाणा से अवैध शराब की बड़ी खेप लेकर बिहार जा रहे तीन तस्कर नोएडा में गिरफ्तार

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना सेक्टर 58 पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान एक ट्रक से 403 पेटी अवैध शराब बरामद की और इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. यह शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी. नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि […]
नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना सेक्टर 58 पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान एक ट्रक से 403 पेटी अवैध शराब बरामद की और इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. यह शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी. नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात गश्त पर निकले सेक्टर 58 थानाध्यक्ष शावेज खान को सूचना मिली कि कुछ लोग नोएडा के रास्ते एक ट्रक में तस्करी की शराब भरकर बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक को तलाशी के लिए रोका, जिसमें 403 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई. ट्रक में सवार तीन लोगों मोनू, बृजेंद्र प्रताप सिंह तथा विजय जाट को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तस्करी गिरोह का सरगना पंकज उपाध्याय तथा उसका साथी मेनपाल फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. सिंह ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




