पूरे बिहार में आज से चलेंगी तेज हवाएं और ठनका गिरने की भी आशंका
Updated at : 24 Oct 2019 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक गुरुवार को पटना सहित समूचे बिहार में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की गयी है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. प्रदेश में कई जगहों पर ठनका […]
विज्ञापन
पटना : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक गुरुवार को पटना सहित समूचे बिहार में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की गयी है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. प्रदेश में कई जगहों पर ठनका गिरने की संभावना भी व्यक्त की गयी है. आइएमडी पटना के मुताबिक पूरे प्रदेश में बादल अभी छाये रहेंगे. चक्रवाती हवा चलने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान अभी और गिरने की संभावना है.
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस बार छठ पर अच्छी-खासी सर्दी पड़ने की संभावना बनती जा रही है. इधर, 25 अक्तूबर को मध्यम से भारी बारिश की पूर्वानुमान अभी कायम है. रिपोर्ट के मुताबिक 26 अक्तूबर को भारी बारिश की संभावना कुछ कमजोर हुई है. हालांकि मौसम विज्ञान विभाग का अलर्ट अभी कायम है. रिपोर्ट के अनुसार ठंडी हवाओं के चलते लगभग पूरे बिहार में उच्चतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है.
हालांकि आर्द्रता युक्त पुरवैया चलने की वजह से न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से कुछ ऊपर बना हुआ है. दोनों तापमानों का विश्लेषण किया जाये, तो प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से नीचे है. बुधवार को पटना और भागलपुर में उच्चतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री, गया और पूर्णिया में भी 3 डिग्री अधिक रहा. हालांकि गुरुवार से तापमान में और कमी आने का पूर्वानुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




