पटना: वे पुत्रमोह में लौटे थे सक्रिय राजनीति में : सुशील मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर राजद नेता शिवानंद तिवारी पर साधा निशाना पटना: डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर राजद नेता शिवानंद तिवारी का नाम लिये बिना कटाक्ष किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में‘ वे’ कहकर संबोधित करते हुए लिखा है कि वे पुत्रमोह में संन्यास तोड़ कर सक्रिय राजनीति में लौटे भी […]
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर राजद नेता शिवानंद तिवारी पर साधा निशाना
पटना: डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर राजद नेता शिवानंद तिवारी का नाम लिये बिना कटाक्ष किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में‘ वे’ कहकर संबोधित करते हुए लिखा है कि वे पुत्रमोह में संन्यास तोड़ कर सक्रिय राजनीति में लौटे भी थे
तो किसी नेक काम के लिए नहीं, बल्कि मंत्री-विधायक बनाने के बदले लोगों की जमीन अपने नाम कराने वाले सजायाफ्ता लालू प्रसाद के हर गलत फैसले की वकालत करने के लिए आये थे. लालू राज में हुए भ्रष्टाचार, घोटाले, जातीय द्वेष, नरसंहार,पलायन और ठप पड़े विकास का बचाव करने के लिए उनके पास शब्दों की कमी नहीं थी. 2019 के संसदीय चुनाव में बिहार की जनता ने जब लालू प्रसाद की पार्टी को जीरो पर आउट किया, तब सारी दलीलें धरी रह गयीं.
मोदी ने कहा कि जो कुतर्क गढ़ते हैं और कुसंग में रहते हैं, उनका मन तो थकेगा ही. उन्होंने कहा कि बांका में बालू माफिया के लोगों ने हमला कर जो दुस्साहस किया है, उसका करारा जवाब दिया जायेगा. यह सबको पता है कि बालू माफिया को राजद का भरपूर राजनीतिक संरक्षण मिला. राबड़ी देवी ने एक दिन में बालू माफिया के आठ फ्लैट खरीदकर ऐसे तत्वों का दुस्साहस बढ़ाया था. वे अपराधियों-माफियाओं को शह देते हैं और सवाल सरकार पर उठाते हैं. उनका दोहरापन जनता देख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










