पटना : होटल बंद कर पी रहे थे शराब चार को भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

पटना : रात में होटल का काम खत्म कर और होटल बंद कर शराब पीने वाले चार शराबियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. मामला कोतवाली थाने का है. दरअसल पटना जंक्शन इलाके के पास संचालित हो रहे एक पुराने राजधानी होटल में शनिवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी की और चार लोगों […]

विज्ञापन
पटना : रात में होटल का काम खत्म कर और होटल बंद कर शराब पीने वाले चार शराबियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. मामला कोतवाली थाने का है. दरअसल पटना जंक्शन इलाके के पास संचालित हो रहे एक पुराने राजधानी होटल में शनिवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी की और चार लोगों को रंगे हाथ शराब पीते हुए पकड़ा.
ये चारों लोग होटल में ही काम करते थे, इनमें कोई खाना बनाता था, तो कोई ग्राहकों को खाना परोसने का काम कर रहा था. इसके अलावा कुछ पटना जंक्शन की दूसरे जगहों पर भी काम करने वाले लोग, उनके साथ बैठ कर शराब पी रहे थे. कोतवाली थाना प्रभारी रामा शंकर सिंह ने कहा कि कुल चार लोगों को शराब के नशे में पकड़ा गया था, रविवार को दोपहर बाद जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन