पटना : नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के लिए क्यों नहीं किया प्रचार : सुशील मोदी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2019 7:54 AM

विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष बताये कि वे आज तक समस्तीपुर और किशनगंज में चुनाव प्रचार करने क्यों नहीं गये. उन्होंने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज के समर्थन में सांसद चिराग पासवान और जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर के साथ करीब तीन घंटे तक रोड […]

विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष बताये कि वे आज तक समस्तीपुर और किशनगंज में चुनाव प्रचार करने क्यों नहीं गये. उन्होंने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज के समर्थन में सांसद चिराग पासवान और जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर के साथ करीब तीन घंटे तक रोड शो किया.
इसके बाद मोदी ने कहा कि कथित महागठबंधन के खंड-खंड होने का प्रमाण है कि कांग्रेस की सीट पर राजद, तो राजद प्रत्याशियों के क्षेत्र में कांग्रेस का कोई बड़ा नेता, हम के जीतन राम मांझी और वीआइपी के नेता प्रचार करने नहीं गये. उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्पष्ट कर देने के बाद अब बिहार में अटूट एनडीए को लेकर न कोई सवाल है और न ही किसी तरह की गलतफहमी की गुंजाइश है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन