पटना : तेजस्वी समझ लें, नीतीश के चेहरे पर मिला था जनादेश : संजय सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे इस बात को गहराई से समझ लें कि महागठबंधन को जनता ने जनादेश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर दिया था. यह जनादेश करप्शन के लिए नहीं दिया था. महागठबंधन बना, उसमें नीतीश कुमार […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे इस बात को गहराई से समझ लें कि महागठबंधन को जनता ने जनादेश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर दिया था. यह जनादेश करप्शन के लिए नहीं दिया था.
महागठबंधन बना, उसमें नीतीश कुमार अमृत बनकर निकले थे. यदि उनका चेहरा हटा देते तो जो परिणाम 2010 में आया था उससे भी नीचे आता. नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए डटे रहते हैं.
संजय सिंह ने कहा है कि भ्रष्टबंधन का भविष्य तो सबको पता है, तेजस्वी को सच मालूम है कि जनता का जनादेश किसे मिला था? बिहार की जनता ने किसके चेहरे पर जनादेश दिया? वे भलीभांति जानते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चेहरा नहीं होता तो दोनों भाई सदन में नहीं पहुंच पाते. बिहार की जनता जानती है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी भ्रष्ट नीति से किनारा किया. जनता की सेवा तो अनवरत जारी है.नीतीश कुमार की इच्छाशक्ति इतनी मजबूत है कि वह अपने शर्तों पर राजनीति करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










