पटना में बारिश का असर: पार्कों के गेट पर लगा नो इंट्री का नोटिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2019 12:17 PM
पटना : पिछले चार दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण हर तरफ अस्त-व्यस्त माहौल है. लोग तरह-तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं. घर से लेकर बाहर तक निकलना मुश्किल है. ऐसे में सोमवार को बारिश रुकने से हर किसी ने राहत की सांस ली. इस दिन बारिश रुकने के बाद भी हर […]
पटना : पिछले चार दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण हर तरफ अस्त-व्यस्त माहौल है. लोग तरह-तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं. घर से लेकर बाहर तक निकलना मुश्किल है. ऐसे में सोमवार को बारिश रुकने से हर किसी ने राहत की सांस ली. इस दिन बारिश रुकने के बाद भी हर तरफ जल-जमाव दिखा. खास कर शहर के पार्कों की बात करें, तो पार्कों की स्थिति काफी खराब थी. हर जगह पानी-पानी भरा हुआ था. इस कारण लोग कई लोग जो घर से किसी तरह निकल कर थोड़ी राहत पाने के लिए पार्क पहुंचे उन्हें निराश हाथ लगी. इस बारे में बोरिंग रोड की रितिक कहते हैं कि तीन दिनों से बारिश के कारण घर से बाहर तक नहीं निकला था, लेकिन सोमवार को बारिश न होने पर दोस्तों के साथ इको पार्क पहुंचा तो वहां गेट बंद दिखा. ऐसे कई लोग थे, जो किसी तरह पार्क पहुंचे पर पार्क बंद होने के कारण वापस लौटे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










