पटना : गांधी के विचार से रूबरू होंगी नौ सौ प्रतिभाएं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

समागम का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री पटना : महात्मा गांधी की एक सौ पचास वीं जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर को ज्ञान भवन में आयोजित किये जाने गांधी विचार समागम कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी करेंगे. औपचारिक तौर पर यह जानकारी सोमवार को सचिवालय सभागार […]
विज्ञापन
समागम का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री
पटना : महात्मा गांधी की एक सौ पचास वीं जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर को ज्ञान भवन में आयोजित किये जाने गांधी विचार समा��म कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी करेंगे.
औपचारिक तौर पर यह जानकारी सोमवार को सचिवालय सभागार में आयोजित विशेष बैठक में साझा की गयी. इसी बैठक में बताया गया कि विचार समागम में जानी-मानी गांधीवादी हस्तियों के अलावा प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों के 900 विशेष विद्यार्थी भी भागीदारी करेंगे.
विशेष श्रोता के रूप में बुलाये गये इन विद्यार्थियों में छात्र और छात्राएं दोनों चुनी गयी हैं. यह लोग गांधी के विचारों को खासतौर पर आत्मसात करेंगे. बैठक के दौरान बताया गया कि पात्र विद्यार्थियों के चयन में खास सतर्कता बरती गयी है. बैठक की अध्यक्षता कर रहे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन ने बताया कि ये 900 विद्यार्थी विशेष रूप से चुने गये हैं. खासतौर पर इसमें स्नातकोत्तर और पीएचडी कर रहे विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है.
अपर मुख्य सचिव ने इस दौरान आयोजन से जुड़े नोडल अफसरों को संबोधित करते हुए कहा कि आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं फूल प्रूफ होनी चाहिए. बैठक बताया गया कि इस आयोजन में आने वाले सभी अतिथियों को तीन विशेष होटलों को बुक करा लिया गया है.
इसके अलावा कुछ ऐसे भी विशेष मेहमान होंगे, जिन्हें राजकीय अतिथिशाला में ठहराया जायेगा. सभी अतिथियों को दो अक्तूबर को कार्यक्रम स्थल पर अपराह्न एक बजे पहुंचाया जायेगा. कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे प्रारंभ होगा. समागम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों दो सौ रुपये का भुगतान भी किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










