पटना : कानून मंत्री की पहल पर खोले गये फरक्का बराज के सभी गेट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : केंद्रीय कानून मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद की पहल पर फरक्का बराज के सभी 119 गेट को खोल दिया गया है. इससे गंगा नदी में बहाव तेज होगा और जल स्तर भी तेजी से घटेगा. बिहार के बड़े हिस्से को बाढ़ से राहत मिलेगी. रविशंकर प्रसाद ने रविवार को केंद्रीय […]
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय कानून मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद की पहल पर फरक्का बराज के सभी 119 गेट को खोल दिया गया है. इससे गंगा नदी में बहाव तेज होगा और जल स्तर भी तेजी से घटेगा.
बिहार के बड़े हिस्से को बाढ़ से राहत मिलेगी. रविशंकर प्रसाद ने रविवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की और फरक्का बराज का गेट तुरंत खोलने की पहल की. इसके बाद जल शक्ति मंत्री ने तुरंत फरक्का के सभी गेट खोलने का आदेश दे दिया. पटना में आयी बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए केंद्रीय कानून मंत्री अपना राजस्थान दौरा रद्द करते हुए तुरंत पटना के लिए रवाना हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










