उपचुनाव की 5 सीट आपस में बांटने में ही बिहार में टूट गया महागठबंधन : सुशील मोदी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2019 6:10 PM

विज्ञापन

पटना:उपमुख्यमंत्रीसुशील मोदी नेट्वीट कर कहा हैकि बिहार में पांच दलों के कथित महागठबंधन को बांधने वाली गांठें कितनी मजबूत हैं, इसका अंदाजा इसी से लग रहा है कि वे उपचुनाव की पांच सीट आपस में बांटने में ही टूट गये. 2020 में वे 243 सीटों पर फैसला कैसे कर पाएंगे? स्वार्थ की पराकाष्ठा यह कि […]

विज्ञापन

पटना:उपमुख्यमंत्रीसुशील मोदी नेट्वीट कर कहा हैकि बिहार में पांच दलों के कथित महागठबंधन को बांधने वाली गांठें कितनी मजबूत हैं, इसका अंदाजा इसी से लग रहा है कि वे उपचुनाव की पांच सीट आपस में बांटने में ही टूट गये. 2020 में वे 243 सीटों पर फैसला कैसे कर पाएंगे? स्वार्थ की पराकाष्ठा यह कि बड़े भाई बनने वाले दल ने सभी चार सीटें अपने नाम कर लीं और सहयोगी दलों को ठेंगा दिखा दिया.

सुशील मोदी ने अागे कहा कि हाल के संसदीय चुनाव में जिस दल का खाता नहीं खुला, वह अब भी खुद को बड़ा मान रहा है और 132 साल पुरानी, चार राज्यों में सत्तारूढ़ और बिहार में कम से कम एक सीट जीतने वाली कांग्रेस को कमतर आंक रहा है. दूसरी तरफ कांग्रेस है, जो अपमान के घूंट पीकर लालू प्रसाद की बंधुआ मजदूर बनी हुई है.

उन्होंने कहा कि चार दिन पहले तक राजद पिछड़ों-अतिपिछड़ों को सम्मान देने का वादा कर रहा था, लेकिन उपचुनाव में इस समुदाय से किसी को भी टिकट नहीं दिया गया. शराब माफिया के आरोपी को टिकट देकर राजद ने फिर जाहिर किया कि उसके लिए हर तरह के दाग अच्छे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन