पीएमसीएच के डेंगू वार्ड में जगह नहीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पिछले साल अक्तूबर और नवंबर के महीने में सूबे में कहर बरपाने वाला डेंगू बुखार इस बार सितंबर महीने में अपने आंकड़े को 400 के पास पहुंचा चुका है. राजधानी के साथ सूबे के विभिन्न शहरों और कस्बे में डेंगू बुखार के रोगी लगातार बढ़ रहे हैं. इस कारण पीएमसीएच का डेडिकेटेड डेंगू […]
विज्ञापन
पटना : पिछले साल अक्तूबर और नवंबर के महीने में सूबे में कहर बरपाने वाला डेंगू बुखार इस बार सितंबर महीने में अपने आंकड़े को 400 के पास पहुंचा चुका है. राजधानी के साथ सूबे के विभिन्न शहरों और कस्बे में डेंगू बुखार के रोगी लगातार बढ़ रहे हैं. इस कारण पीएमसीएच का डेडिकेटेड डेंगू वार्ड पूरी तरह फुल हो गया है.
यहां नो रूम की स्थिति है. जिस प्रकार रोगियों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ रही है, उससे यह समझा जा सकता है कि आने वाले दिनों में लोगों को और भी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. पीएमसीएच के वायरोलॉजी डिपार्टमेंट में मंगलवार को आयी जांच रिपोर्ट के मुताबिक कुल 39 मरीज डेंगू के मिले हैं, जिसमें से 35 पटना जिले के हैं.
चार मरीज जिन जिलों के मिले हैं उनमें सीवान, सारण, पश्चिमी चंपारण और भागलपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं. वायरोलॉजी लैब के प्रमुख डॉ सच्चिदानंद कुमार ने बताया कि 24 सितंबर तक कुल 399 रोगी डेंगू के मिल चुके हैं. चिकुनगुनिया के 18 मरीज और दिमागी बुखार यानी जेई के 44 रोगी मिले हैं.
प्लेटलेट्स की होने लगी है कमी : मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण पीएमसीएच के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की भी कमी होने लगी है. मरीजों के द्वारा समय पर डोनर नहीं देने के कारण प्लेटलेट्स बनने में दिक्कत आ रही है. ब्लड बैंक के डॉ विनोद कुमार ने बताया कि ब्लड देने के छह घंटे के भीतर ही प्लेटलेट्स बनता है.
फॉगिंग के लिए नहीं हो रहा मशीनों का इंस्टॉलेशन
पटना : निगम प्रशासन ने 150 छोटी-बड़ी फॉगिंग मशीनों का इंतजाम किया, 75 बड़ी मशीनों में अब भी सिर्फ 10 मशीनों से ही मच्छर मारने की दवा का छिड़काव किया जा रहा है. डेढ़-दो माह पहले बड़ी फॉगिंग मशीनों को लेकर 75 गाड़ियां खरीदीं, जो अंचलों के यार्ड में खड़ी हैं. इंस्टॉल होने वाली मशीनें भी करीब एक माह से फतुहा में रखी गयी हैं. अधिकारियों की अनदेखी से मशीनों का इंस्टॉलेशन नहीं हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










