पटना : 31 अक्तूबर तक करें राशि भुगतान

पटना : भू-अर्जन निदेशक वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने राज्य के जिला भू-अर्जन पदाधिकारियों को रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की परियोजनाओं के सभी बकाया राशि का भुगतान 31 अक्तूबर तक कर उनको जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया . उन्होंने कहा कि बाढ़-बख्तियारपुर और हाजीपुर-सुगौली रेल लाइन के भू अर्जन से संबंधित मामलों के साथ […]
पटना : भू-अर्जन निदेशक वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने राज्य के जिला भू-अर्जन पदाधिकारियों को रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की परियोजनाओं के सभी बकाया राशि का भुगतान 31 अक्तूबर तक कर उनको जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया .
उन्होंने कहा कि बाढ़-बख्तियारपुर और हाजीपुर-सुगौली रेल लाइन के भू अर्जन से संबंधित मामलों के साथ ही एनएच 107 और एनएच 527(सी) के भूअर्जन से संबंधित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निबटाया जाये. वह शास्त्रीनगर स्थित सर्वे भवन में जिला भू अर्जन पदाधिकारियों के राज्यस्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने लंबित मामलों को लेकर अधिकारियों को फटकार भी लगायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




