चार लाख रुपये लूट की कोशिश नाकाम पत्रकार नगर थाने में मामला दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : चार लाख रुपये लूट की कोशिश उस समय नाकाम हो गयी जब युवक ने रुपये की बैग को वाहन के नीचे दबा दिया. घटना शनिवार की दोपहर पत्रकार नगर थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के अनुसार हनुमाननगर निवासी बिल्डर सीतेश कुमार पत्रकार नगर स्थित अपने ऑफिस में गये. उस दौरान ऑफिस में […]
विज्ञापन
पटना : चार लाख रुपये लूट की कोशिश उस समय नाकाम हो गयी जब युवक ने रुपये की बैग को वाहन के नीचे दबा दिया. घटना शनिवार की दोपहर पत्रकार नगर थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के अनुसार हनुमाननगर निवासी बिल्डर सीतेश कुमार पत्रकार नगर स्थित अपने ऑफिस में गये.
आपके शहर में
विज्ञापन
उस दौरान ऑफिस में उनके साथ काम करने वाले दिनेश कुमार को 3.90 लाख रुपये का चेक दिया. चेक को जमा कर उन्होंने आइसीआइसीआइ बैंक से कैश लाने को दिया. दिनेश जैसे ही चेक जमा कर पैसा लेकर आ रहा था, उस दौरान मोटरसाइकिल पर सवाल दो युवक दिनेश से रुपये से भरा बैग मांगने लगे.
मना करने पर बैग छीन कर भागने की कोशिश भी किये. लेकिन दिनेश मोटरसाइकिल के नीचे बैग छिपा दिया और शोर मचाने लगा. भीड़ देख मोटरसाइकिल सवार भिखना पहाड़ी की तरफ भाग खड़े हुए. वहीं, सीतेश कुमार ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पत्रकार नगर थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन