राजनीतिक दबाव में नहीं करें काम
Updated at : 28 Aug 2019 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : नगर विकास व आवास विभाग मंत्री सुरेश शर्मा ने मंगलवार को विभिन्न नगर निकायों से आये कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ बैठक की. नये 107 कार्यपालक पदाधिकारियों ने बैठक में कहा कि स्थानीय निकायों के नेता राजनीतिक दबाव बनाने का काम करते हैं. कई बार ऐसा होता है कि जो राज्य सरकार के नियम […]
विज्ञापन
पटना : नगर विकास व आवास विभाग मंत्री सुरेश शर्मा ने मंगलवार को विभिन्न नगर निकायों से आये कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ बैठक की. नये 107 कार्यपालक पदाधिकारियों ने बैठक में कहा कि स्थानीय निकायों के नेता राजनीतिक दबाव बनाने का काम करते हैं.
कई बार ऐसा होता है कि जो राज्य सरकार के नियम में नहीं है, उसे भी निकाय बोर्ड से पारित करवाने का प्रयास किया जाता है. मंत्री ने कहा कि आप लोग ईमानदारी से काम कीजिए. किसी भी दबाव में गलत काम करने की
जरूरत नहीं है. लेकिन, स्थानीय जनप्रतिनिधि चुन कर आते हैं. ऐसे में उनका सम्मान जरूरी है. गौरतलब है कि सोमवार से ही विभाग में योजनाओं की समीक्षा विभिन्न नोडल पदाधिकारियों के माध्यम से की जा रही है. मंगलवार को नये कार्यपालक पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने का काम किया गया. इसके अलावा निकाय संचालन के प्रशासनिक गुण बताये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




