पटना : प्लेटिनम जुबली फाउंडेशन स्कॉलरशिप फॉर्म आज तक

Published at :24 Aug 2019 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : प्लेटिनम जुबली फाउंडेशन स्कॉलरशिप फॉर्म आज तक

पटना वीमेंस कॉलेज पटना : पटना वीमेंस कॉलेज में फर्स्ट इयर की छात्राएं प्लेटिनम जुबली स्कॉलरशिप फार्म शनिवार तक जमा कर सकती है . पटना वीमेंस कॉलेज की स्थापना हुए 75 साल पूरे कर लिए है इसलिए कॉलेज अपना प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन के तहत पिछले दो सालों से स्कॉलरशिप निकाल रही है. इस स्कॉलरशिप का […]

विज्ञापन
पटना वीमेंस कॉलेज
पटना : पटना वीमेंस कॉलेज में फर्स्ट इयर की छात्राएं प्लेटिनम जुबली स्कॉलरशिप फार्म शनिवार तक जमा कर सकती है . पटना वीमेंस कॉलेज की स्थापना हुए 75 साल पूरे कर लिए है इसलिए कॉलेज अपना प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन के तहत पिछले दो सालों से स्कॉलरशिप निकाल रही है. इस स्कॉलरशिप का मकसद उन छात्राओं को मदद देना जो आर्थिक रूप से असक्षम है लेकिन पढ़ाई में काफी अच्छी है.
यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम बीए, बीएससी, बीकॉम, वोकेशनल, पीजी होम सायंस, वोकेशनल कोर्स और एमसीए कर रही फर्स्ट इयर की छात्राओं के लिए है. बता दे कि छात्राओं के लिए फॉर्म लेने की आखिरी 19 अगस्त थी. फार्म जमा करते वक्त छात्राओं को फॉर्म के साथ मार्क्सशीट और इनकम सर्टिफिकेट लगाकर 24 अगस्त तक वोकेशनल ऑफिस में जमा कर देना है.
कॉलेज द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश को फॉलो करना होगा : जिन छात्राओं को 60 प्रतिशत तक मार्क्स आये है वहीं अप्लाइ कर सकती है, जिनकी फैमिली की इनकम दो लाख से नीचे की है वहीं अप्लाइ कर सकती है, अगर छात्रा ने पहले से कही और स्कॉलरशिप के लिए अप्लाइ कर रखा है तो वे इसका लाभ नहीं उठा सकेंगी, अगर फर्स्ट इयर में छात्रा को 60 प्रतिशत अंक नहीं आते हैं या वो फेल हो जाती है तो ऐसे में उनका स्कॉलरशिप खत्म हो जायेगा.
फ्रेंच लैंग्वेज पढ़ने के लिए नोटिस जारी
कॉलेज में फ्रेंच लैंग्वेज के लिए इच्छुक छात्राएं अंग्रेजी विभाग में अपना नाम दे सकती हैं. नाम देने की आखिरी तारीख 24 अगस्त रखी गयी है. यह एक सर्टिफिकेट कोर्स होगा जिसमें बीए, बीएससी, बीकॉम और वोकेशनल फर्स्ट सेमेस्टर की छात्राएं नाम दे सकती हैं. इसके साथ ही नाम देने वाली छात्राओं की अंग्रेजी अच्छी होना चाहिए. फ्रेंच लैंग्वेज की क्लास हफ्ते में तीन दिन होगी. इसमें कुल 40 सीटें है और फीस 4500 रुपये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन