पटना : जदयू में शामिल हुईं पूर्व सांसद कुमकुम राय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरसीपी सिंह ने कहा – कुमकुम राय के पार्टी में शािमल होने से संगठन होगा और मजबूत पटना : राज्यसभा की पूर्व सदस्य व राजद की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रो कुमकुम राय सोमवार को राजद छोड़ जदयू में शामिल हो गयीं. जदयू मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) व राज्यसभा में दल के नेता […]
विज्ञापन
आरसीपी सिंह ने कहा – कुमकुम राय के पार्टी में शािमल होने से संगठन होगा और मजबूत
पटना : राज्यसभा की पूर्व सदस्य व राजद की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रो कुमकुम राय सोमवार को राजद छोड़ जदयू में शामिल हो गयीं. जदयू मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) व राज्यसभा में दल के नेता आरसीपी सिंह के समक्ष उन्होंने जदयू की सदस्यता ग्रहण की.
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव रवींद्र सिंह, मुख्यालय प्रभारी डाॅ नवीन कुमार आर्य, अनिल कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, चंदन कुमार सिंह प्रदेश महासचिव प्रो सुहेली मेहता एवं प्रो अर्चना कटियार मौजूद थीं.
नीतीश कुमार के विजन से प्रभािवत होकर जदयू में हुई शािमल : जदयू में शामिल होने के बाद कुमकुम राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन और बिहार के समग्र विकास के लिए उनके द्वारा किए गये कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने कहा कि शराबबंदी, दहेजबंदी, बाल विवाहबंदी जैसे समाज सुधार अभियानों से सीएम ने एक नयी लकीर खींची है. आधी आबादी के उत्थान के लिए उन्होंने जो किया है वो अपने आप में उदाहरण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










