पटना : निगमकर्मी 15 सितंबर को करेंगे सम्मेलन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : नौ सूत्री मांगों को लेकर क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की ओर से रविवार को निगम कर्मियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए रूप नारायण मोची ने कहा कि 15 सितंबर को सम्मेलन किया जायेगा. इस सम्मेलन से पहले चरणबद्धतरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया जायेगा. 26 अगस्त को […]
विज्ञापन
पटना : नौ सूत्री मांगों को लेकर क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की ओर से रविवार को निगम कर्मियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए रूप नारायण मोची ने कहा कि 15 सितंबर को सम्मेलन किया जायेगा. इस सम्मेलन से पहले चरणबद्धतरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया जायेगा.
26 अगस्त को पटना सिटी अंचल, 28 अगस्त को बांकीपुर अंचल, 31 अगस्त को कंकड़बाग अंचल, तीन सितंबर को नूतन राजधानी अंचल और पांच सितंबर को पाटलिपुत्र अंचल औरछह सितंबर को निगम मुख्यालय के समक्ष सभा आयोजित किया जायेगा. यूनियन के संयोजक ओम प्रकाश मेहता ने बताया कि निगम कर्मियोंके ऊपर आर्थिक शोषण किया जा रहा है. इसके खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जायेगा.इस मौके पर गणेश कुमार, शंकर राम, वर्मा कुमार, कृष्णा पंडित और मनोज पासवान सहित कई कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










