पटना सिटी :बच्चाचोर की अफवाह में महिला से मारपीट, पुलिस को सौंपा
Updated at : 19 Aug 2019 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : मेहंदीगंज बाजार में बच्चाचोर की अफवाह में महिला से मारपीट की गयी और उसे पुलिस को सौंप दिया गया है. घटना रविवार की देर शाम की है. जब यह अफवाह फैली की सात वर्ष के बच्चे को चोरी करने का प्रयास किया गया है. इस अफवाह के बाद ग्रामीणों को गुस्सा भड़क […]
विज्ञापन
पटना सिटी : मेहंदीगंज बाजार में बच्चाचोर की अफवाह में महिला से मारपीट की गयी और उसे पुलिस को सौंप दिया गया है. घटना रविवार की देर शाम की है. जब यह अफवाह फैली की सात वर्ष के बच्चे को चोरी करने का प्रयास किया गया है. इस अफवाह के बाद ग्रामीणों को गुस्सा भड़क गया.
दो दर्जन से अधिक लोग वहां जुट गये और महिला की पिटाई करने लगे. इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से महिला को बचा कर थाना लाया. इधर, महिला बार-बार एक बात को दोहरा रही थी कि वह बच्चाचोर नहीं है, बल्कि बच्चे को सड़क पर देख उसे पुचकारा था. इसी बात के बाद उसके साथ मारपीट की गयी. स्थिति यह थी कि भीड़ महिला की बात पर विश्वास करने को तैयार नहीं थी. थाना लायी गयी महिला भयभीत थी. थानाध्यक्ष लालमुनि दुबे ने बताया कि महिला अपना घर कभी सुपौल, तो कभी दरभंगा बताती है. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि महिला मेहंदीगंज क्षेत्र में किस मकसद से आयी थी.
मोहल्ला में किसी से रिश्तेदारी तो नहीं है, जिससे वह मिलने यहां आयी थी. स्थिति यह है कि डरी महिला अपना नाम भी बता पा रही है. एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि बच्चाचोर होने की बात कह महिला की पिटाई की गयी और फिर थाना लाकर पुलिस को सौंप दिया गया. एएसपी ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष है. वह ठीक ढंग से अपना नाम भी नहीं बता पा रही है. पुलिस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




