श्रावणी पूजा में विवाद, युवक को मारी गोली, प्राथमिकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मसौढ़ी : गौरीचक थाना के मसाढ़ी गांव में मंगलवार की दोपहर श्रावणी पूजा के दौरान किसी बात को लेकर आपस में दो पक्ष भिड़ गये. देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. इसी दौरान एक पक्ष द्वारा पीटे जा रहे अपने भाई को बचाने गये युवक को मारपीट करते हुए गोली मार कर […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : गौरीचक थाना के मसाढ़ी गांव में मंगलवार की दोपहर श्रावणी पूजा के दौरान किसी बात को लेकर आपस में दो पक्ष भिड़ गये. देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. इसी दौरान एक पक्ष द्वारा पीटे जा रहे अपने भाई को बचाने गये युवक को मारपीट करते हुए गोली मार कर जख्मी कर दिया.
इधर, घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से गोली से जख्मी युवक समेत उसके एक अन्य जख्मी भाई को प्राथमिक उपचार के लिए गौरीचक स्थित एक क्लिनिक में भर्ती कराया गया. बाद में गोली से जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया.
इस संबंध में जख्मी युवक मनीष कुमार के पिता अरविंद सिंह ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि मंगलवार को मसाढ़ी गांव स्थित मंदिर के पास श्रावणी मेले को लेकर पूजा चल रहा था. जिसमें गांव के दर्जनों महिला पुरुष शामिल थे. इसी दौरान अमित कुमार का गांव के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया.
इस दौरान उक्त युवकों ने अमित की लाठी-डंडे से पिटाई कर जख्मी कर दिया. इधर पास स्थित खड़ा अमित का भाई मनीष जब अपने भाई को जख्मी हालत में देखा तो वह वहां पहुंच उन युवकों से पीटने का कारण पूछा. तभी उक्त युवक मनीष से उलझ गये और एक ने पिस्तौल निकाल मनीष को गोली मार दी. इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










