ePaper

''सुपर 30'' की टीम और परिजनों के साथ उपराष्ट्रपति ने देखी फिल्म ''सुपर 30'', कहा- प्रेरणादायक है फिल्म

Updated at : 18 Jul 2019 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
''सुपर 30'' की टीम और परिजनों के साथ उपराष्ट्रपति ने देखी फिल्म ''सुपर 30'', कहा- प्रेरणादायक है फिल्म

नयी दिल्ली : बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार पर बनी बॉलीवुड फिल्म सुपर 30 बुधवार की रात उपराष्ट्रपति भवन में दिखायी गयी. इस मौके पर फिल्म के मुख्य अभिनेता ऋतिक रोशन, आनंद कुमार समेत उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने फिल्म देखी. फिल्म देखने के बाद उपराष्ट्रपति ने कहा कि फिल्म प्रेरणादाय और प्रेरक है. जानकारी के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार पर बनी बॉलीवुड फिल्म सुपर 30 बुधवार की रात उपराष्ट्रपति भवन में दिखायी गयी. इस मौके पर फिल्म के मुख्य अभिनेता ऋतिक रोशन, आनंद कुमार समेत उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने फिल्म देखी. फिल्म देखने के बाद उपराष्ट्रपति ने कहा कि फिल्म प्रेरणादाय और प्रेरक है.

जानकारी के मुताबिक, बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार पर बनी बॉलीवुड फिल्म सुपर 30 नयी दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में दिखायी गयी. इस मौके पर फिल्म के मुख्य अभिनेता ऋतिक रोशन, निर्माता साजिद नाडियाडवाला, गणितज्ञ आनंद कुमार के साथ-साथ उपराष्ट्रपति के परिवार के सदस्य उपस्थित थे. फिल्म देखने के बाद उपराष्ट्रपति ने ट्वीट कर राष्ट्रपति भवन में फिल्म सुपर 30 देखने की जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि ”मैं ऋतिक रोशन, सहायक कलाकार और अन्य अभिनेताओं के प्रदर्शन से बहुत प्रभावित हुआ.” वहीं, आनंद कुमार ने भी ट्वीट कर कहा है कि ”यह एक शानदार अनुभव था, जब उपराष्ट्रपति माननीय एम वेंकैया नायडू ने सुपर 30 फिल्म को उपराष्ट्रपति निवास पर हमारे और अपने परिवार के साथ देखी. फिल्म देखने के बाद फिल्म ‘सुपर 30’ को प्रेरणादायक और प्रेरक बताया.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन