पटना : आयुष्मान योजना के लिए एक करोड़ आठ लाख लाभुक चयनित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : विधान परिषद में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में एक करोड़ आठ लाख लाभुक चयनित हैं. शहरी क्षेत्र में आठ लाख 65 हजार 916 व ग्रामीण क्षेत्र में 99 लाख 34 हजार 84 हैं. राधाचरण साह के तारांकित सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि एसइसीसी 2011 […]
विज्ञापन
पटना : विधान परिषद में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में एक करोड़ आठ लाख लाभुक चयनित हैं. शहरी क्षेत्र में आठ लाख 65 हजार 916 व ग्रामीण क्षेत्र में 99 लाख 34 हजार 84 हैं.
राधाचरण साह के तारांकित सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि एसइसीसी 2011 आधारित जनगणना के छह मानकों पर लाभुकों का चयन हुआ है. भोजपुर में केंद्र सरकार द्वारा दो लाख 41 हजार 699 व बक्सर में एक लाख सात हजार 799 लाभार्थियों का चयन किया गया है. प्रो नवल किशोर यादव के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मानसिक आरोग्यशाला कोइलवर में प्रथम चरण में 128़ 96 करोड़ से 272 बेड के अस्पताल का निर्माण होगा. तीन साल में निर्माण पूरा होगा. निर्माण कार्य के लिए 35 करोड़ आवंटित किये जा चुके हैं.
एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि राजवंशी नगर अस्पताल में पांच जुलाई से मुफ्त में एक्सरे की सुविधा शुरू की गयी है. 12 करोड़ 52 लाख से 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर बनेगा. पांच जीएनएम संस्थान को फार्मेसी संस्थान के रूप में खोलने का निर्णय लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










