मसौढ़ी : धनरूआ में दो फीडर ठप, दर्जनों गांवों में छाया अंधेरा, परेशानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मसौढ़ी : धनरूआ प्रखंड के धनरूआ टाउन फीडर में बीते शनिवार की रात से व कोल्हाचक और बांसबिगहा फीडर में रविवार की सुबह से विद्युत आपूर्ति ठप रहने से दर्जनों गांव अंधेरे में हैं. रविवार की देर शाम तक इन फीडरों से विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी. इससे धनरूआ बाजार में पेयजल की […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : धनरूआ प्रखंड के धनरूआ टाउन फीडर में बीते शनिवार की रात से व कोल्हाचक और बांसबिगहा फीडर में रविवार की सुबह से विद्युत आपूर्ति ठप रहने से दर्जनों गांव अंधेरे में हैं. रविवार की देर शाम तक इन फीडरों से विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी. इससे धनरूआ बाजार में पेयजल की समस्या भी पैदा हो गयी है. बीते शनिवार की रात धनरूआ फीडर से बिजली आपूर्ति बंद हो गयी. इससे इस फीडर से जुड़े धनरूआ बाजार, सांईं, तेल्हाड़ी व नदपुरा समेत दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गये.
इधर, कोल्हाचक व बांसबिगहा फीडर से बिजली आपूर्ति रविवार की सुबह से ठप हो गयी. इससे कोल्हाचक, दतमई, रेडबिगहा, बांसबिगहा व छाती समेत दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी. समाचार लिखे जाने तक इन फीडरों से बिजली आपूर्ति ठप थी.
कार्यपालक अभियंता ने जतायी अनभिज्ञता : इस बाबत जब मसौढ़ी पावर सबस्टेशन के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने इन फीडरों से विद्युत आपूर्ति ठप होने के प्रति अनभिज्ञता जतायी. उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी सूचना नहीं दी गयी है. उन्होंने यह भी कहा कि वह कनीय अभियंता से बात कर ही इस संबंध में कुछ कह सकते हैं.
इधर जब सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता राजेश पांडेय से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मोबाइल काट मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया. उधर धनरूआ के कनीय अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से रविवार की सुबह कुछ फीडरों के इंसूलेटर खराब होने व तार टूट जाने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन