पटना : विवि को इकाई मान रिजर्वेशन देने का अध्यादेश हुआ पारित

Updated at : 05 Jul 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : विवि को इकाई मान रिजर्वेशन देने का अध्यादेश हुआ पारित

खरीफ का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों को दिया गया तोहफा : राजीव पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है. 14 खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के सरकार के स्तर पर लिये गये हालिया फैसले से केंद्र ने एक बार फिर […]

विज्ञापन
खरीफ का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों को दिया गया तोहफा : राजीव
पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है. 14 खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के सरकार के स्तर पर लिये गये हालिया फैसले से केंद्र ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह से समर्पित है. मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू हुए अभी सिर्फ एक महीना ही बीता है, जिसमें सरकार ने किसानों के हित में लगातार कई अहम फैसले ले लिये हैं.
14 खरीफ फसलों का न्यूनतम खरीद मूल्य बढ़ाने का फैसला इसी की एक कड़ी है. सरकार के इस फैसले के बाद धान के समर्थन मूल्य में 65 रुपये, कपास में 105 रुपये, सोयाबीन में 311 रु और सूरजमुखी में 265 रु प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हो जायेगी. इस फैसले से देश के करोड़ों किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद से ही केंद्र सरकार की प्राथमिकता में कृषि है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन