पटना : तेजस्वी यादव संवेदनशील नहीं, दें त्यागपत्र : संजय सिंह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jul 2019 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव ने आज साबित कर दिया है कि वह संवेदनहीन हैं. उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि बिहार में क्या कुछ हो रहा है और क्या हो गया. आज चमकी बुखार के स्थगन प्रस्ताव पर भी विपक्ष के नेता बिहार विधानसभा […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव ने आज साबित कर दिया है कि वह संवेदनहीन हैं. उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि बिहार में क्या कुछ हो रहा है और क्या हो गया. आज चमकी बुखार के स्थगन प्रस्ताव पर भी विपक्ष के नेता बिहार विधानसभा में नहीं पहुंचे.
पिछले डेढ़ महीने में बिहार में क्या कुछ हुआ, ये पता ही नहीं है उनको. बच्चों की मौत पर चर्चा के लिए विधानसभा में उनके ही दल की तरफ से कार्यस्थगन का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन वे खुद सदन से गायब रहे. सिंह ने कहा कि माॅनसून सत्र शुरू होने पर तेजस्वी बिहार तो आ गये, लेकिन घर से सदन तक का सफर तय नहीं कर सके. उनसे मुजफ्फरपुर जाने की उम्मीद करना भी बेमानी है.
सैकड़ों बच्चों की मौत पर ऐसी संवेदनहीनता केवल उनके जैसा व्यक्ति ही दिखा सकता है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव चाहते तो सदन में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर सकारात्मक भूमिका निभा सकते थे. इसे कैसे निपटा जाए इस पर सरकार को सुझाव दे सकते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




