ePaper

AES पीड़ित बच्चों के इलाज में मदद के लिए जन अधिकार छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने जूते पॉलिश कर जुटाये पैसे

Updated at : 22 Jun 2019 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
AES पीड़ित बच्चों के इलाज में मदद के लिए जन अधिकार छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने जूते पॉलिश कर जुटाये पैसे

पटना : मुजफ्फरपुर एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के पीड़ित बच्चों के लिए पैसा इकट्ठा करने के लिए ‘जन अधिकार छात्र परिषद’ के सदस्यों ने शुक्रवार को पटना के कारगिल चौक पर जूते पॉलिश किये. मालूम हो कि बिहार में एईएस से अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है. जूते पॉलिश […]

विज्ञापन

पटना : मुजफ्फरपुर एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के पीड़ित बच्चों के लिए पैसा इकट्ठा करने के लिए ‘जन अधिकार छात्र परिषद’ के सदस्यों ने शुक्रवार को पटना के कारगिल चौक पर जूते पॉलिश किये. मालूम हो कि बिहार में एईएस से अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है.

जूते पॉलिश कर रहे जन अधिकार छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि योग दिवस के मौके पर देश के कई हिस्सों में करोड़ो रुपये खर्च किये गये, लेकिन एईएस से पीड़ित बच्चों के ईलाज के लिए कोई आगे नहीं आ रहा. हम अभी पीड़ित बच्चों के लिए पैसे इकट्ठा कर रहे हैं, जो उनके ईलाज में काम आयेगा. जन अधिकार छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरपुर में एईएस से पीड़ित बच्चों का सही इलाज कराने के मुद्दे पर सरकार के त्वरित कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन