पटना : निगरानी द्वारा इंजीनियर पर की गयी कार्रवाई का मामला, नकद इतना कि निगरानी के पास रखने को जगह नहीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पथ निर्माण विभाग, पश्चिमी पटना कार्यालय में तैनात कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद को विजिलेंस ने 14 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. वहीं आवास से अब तक 2.5 करोड़ से अधिक नकद बरामद किया गया है. महीने के दूसरे शनिवार की छुट्टी के कारण सभी बैंक बंद थे. मामले की गंभीरता को समझते […]
विज्ञापन
पटना : पथ निर्माण विभाग, पश्चिमी पटना कार्यालय में तैनात कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद को विजिलेंस ने 14 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. वहीं आवास से अब तक 2.5 करोड़ से अधिक नकद बरामद किया गया है. महीने के दूसरे शनिवार की छुट्टी के कारण सभी बैंक बंद थे. मामले की गंभीरता को समझते हुए छुट्टी का दिन होने के बाद एडीजी निगरानी सुनील कुमार झा अपने कार्यालय पहुंचे.
निगरानी का जिस बैंक में खाता है, उस बैंक के अपर महाप्रबंधक से उन्होंने बात की. एडीजी निगरानी के अनुरोध पर एजीएम ने राजभवन स्थित बैंक की शाखा को खुलवाकर निगरानी की टीम को रुपये गिनने वाली मशीन उपलब्ध करवायी गयी.
इसके बाद कार्यपालक अभियंता के घर मशीन से कैश की गिनती शुरू हुई. कैश इतना अधिक मिला है कि निगरानी के पास उसे रखने की जगह नहीं है. निगरानी के परिसर में स्थित लॉकर ट्रैप में बरामद कैश को रखने के हिसाब से है. रात को कार्रवाई पूरी होने के बाद बैंक को खुलवाकर कैश जमा कराया गया.
रंगीन मिजाज और ‘खातिरदारी’ करवाने में माहिर हैं इंजीनियर: इंजीनियर सुरेश प्रसाद सिंह की छवि विभाग में दबंग, भ्रष्ट और शौकीन मिजाज व्यक्ति के रूप में हैं. ठेकेदारों से वह काम के बदले पैसा लेने से लेकर ‘खातिरदारी’ भी करवाता था. कुछ ठेकेदार इंजीनियर को टूर कराने और इस दौरान विशेष सेवा कराने के चलते उसके कृपा पात्र बने हुए थे. विजिलेंस के बातचीत की रिकार्डिंग भी हैं.
इडी को सौंपा जा सकता है मामला
कार्यपालक अभियंता के यहां से बरामद संपत्ति की जांच के बाद मामला संपत्ति जब्ती के लिये इडी को सौंपा जा सकता है. निगरानी के एक अधिकारी ने बताया कि अभी संपत्ति की गणना शुरू ही हुई है. बैंक खातों, प्रापर्टी के दस्तावेजों की जांच और प्रापर्टी की वैल्यू आदि निकाली जायेगी.
नोयडा में कई मकान, जमीन, 26 पाॅलिसी मिलीं
कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद के यहां से शनिवार देर रात तक करीबढाई करोड़ के कैश के अलावा करोड़े के मकान, बैंक डिपोजिट , पॉलिसी आदि मिली हैं. पटना में तीन फ्लैट एक मकान, नोएडा में फ्लैट, रूपसपुर पटना में दो फ्लैट, बिहटा में 14 कट्ठा जमीन एग्रीमेंट के कागज, 26 एलआइसी पॉलिसी में निवेश मिला है. एक डस्टर कार, एक स्कार्पियो गाड़ी मिली है. देर रात तक तलाशी जारी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










