केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने ममता की तुलना उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से की, बताया क्रूर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2019 7:43 AM

विज्ञापन

पटना : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से की है. शुक्रवार को उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपने राजनीतिक विरोधियों का दमन करने के लिए उसी तरह की क्रूरता पर उतर आई हैं, जैसा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन […]

विज्ञापन

पटना : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से की है. शुक्रवार को उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपने राजनीतिक विरोधियों का दमन करने के लिए उसी तरह की क्रूरता पर उतर आई हैं, जैसा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन करते हैं.

साथ ही, उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गयी है.

गिरिराज केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पार्टी के राज्य मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत रहे थे. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के लिए उलटी गिनती शुरू हो गयी है…आसन्न हार के भय ने उन्हें कुंठित कर दिया है. जिस प्रकार का बर्ताव वह अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के साथ कर रही है, वह हमें किम जोग उन की याद दिलाता है.

इसबीच, ममता ने हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस के संगठनात्मक खामियों पर विचार किया, जहां पार्टी को लोकसभा चुनाव में भारी झटका लगा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को अंदरूनी कलह के खिलाफ चेतावनी दी. ममता ने ‘गद्दारों’ से पार्टी छोड़ने को कहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन