पटना : मांझी के इफ्तार में पहुंचे नीतीश कुमार, जीतन ने कहा, नीतीश के मुद्दे का करते हैं समर्थन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के आवास पर सोमवार को आयोजित इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे. मुख्यमंत्री मांझी से गले मिले. मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के साथ यहां पहुंचे थे. सीएम यहां करीब 15 मिनट तक रहे. इफ्तार के बहाने कुछ मुद्दों पर मांझी के साथ उनकी बातचीत […]
विज्ञापन
पटना : हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के आवास पर सोमवार को आयोजित इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे. मुख्यमंत्री मांझी से गले मिले. मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के साथ यहां पहुंचे थे. सीएम यहां करीब 15 मिनट तक रहे. इफ्तार के बहाने कुछ मुद्दों पर मांझी के साथ उनकी बातचीत हुई. इससे पहले इफ्तार में तेजप्रताप यादव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी यहां पहुंचीं. राबड़ी के जाने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां पहुंचे थे.
इफ्तार में भाजपा के नेता शामिल नहीं हुए. मांझी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार के समान नागरिक संहिता, धारा 370, 35ए, विशेष राज्य का दर्जा, राष्ट्रवाद आदि मुद्दे पर हम उनके साथ है. महागठबंधन में साथ आने का सवाल पूछे जाने पर मांझी ने कहा कि कभी भी कुछ भी हो सकता है. साथ आते हैं तो उनका स्वागत है.
इफ्तार में पहुंचीं राबड़ी देवी ने कहा कि महागठबंधन एकजुट है. तेजप्रताप ने कहा कि इफ्तार में राजनीति के मायने नहीं निकाले जाने चाहिए. मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी आदि मौजूद थे. वहीं, पूर्व विधान पार्षद प्रो गुलाम गौस द्वारा आयोजित इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










