मौसम ने बदली करवट, चली तेज हवा, गर्मी से मिली राहत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 May 2019 4:24 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बुधवार की रात अचानक मौसम बदल गया. तेज हवा के झौंके बहने लगे. इस दौरान धूल का बवंडर शहर के ऊपर छा गया. हालांकि बूंदा-बांदी नहीं हुई. हालांकि मौसम में आये इस बदलाव से शहर में ठंडक जरूर पसर गयी. उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली. गुरुवार को राजधानी में 30-40 किलोमीटर […]
विज्ञापन
पटना : बुधवार की रात अचानक मौसम बदल गया. तेज हवा के झौंके बहने लगे. इस दौरान धूल का बवंडर शहर के ऊपर छा गया. हालांकि बूंदा-बांदी नहीं हुई. हालांकि मौसम में आये इस बदलाव से शहर में ठंडक जरूर पसर गयी. उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली. गुरुवार को राजधानी में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. यहीं नहीं अगले पांच दिन राजधानी में बादल छाये रहेंगे.
हवाओं की रफ्तार भी तेज रहेगी. इस दौरान शहर को लू से राहत मिलेगी. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पटना सहित प्रदेश की मौसमी दशाएं प्रभावित हुई हैं. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बुधवार को राजधानी का उच्चतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा. बीते राेज की तुलना में यह तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है.
हालांकि, यह तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर रहा. न्यूनतम तापमान 27़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हालांकि, बुधवार को दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई थी. दोपहर एक बजे तक तापमान 42 डिग्री पहुंच चुका था. इसके बाद तापमान में अप्रत्याशित गिरावट शुरू हो गयी. शाम पांच बजे तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक उतर आया. अगले 24 घंटे में भागलपुर और पूर्णिया में आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




